Breaking News

फर्जी एस्ट्रोलोजरों सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में देर रात बुलेट बाइक सवार दो युवकों से मारपीट करने व इनकी बाइक तोडऩे की पांच दिन पुरानी वारदात का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पोस्ट ऑफिस कर्मचारी भोली रानी निवासी भूप कॉलोनी ने रिपोर्ट दी कि मेरे पति जितेन्द्र अरोड़ा केसरीसिंहपुर पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं। बीती 8 नवम्बर की रात साढ़े 12 बजे मैंने अपने बेटे अशुंमन को दवाई लेने भेजा था। अशुंमन अपने दोस्त करण के साथ बुलेट लेकर दवाई लेने चला गया। रास्ते में फर्जी एस्ट्रोलर शुभम पुत्र संतोष खुंगर, इसकी पत्नी महक खुंगर, दीपक योगी, शुभम खुंगर का भाई फर्जी एस्ट्रोलर, राहुल गांधी सेतिया फार्म, नवी डाबला, शुभम का पड़ौसी फर्जी एस्ट्रोलर व अन्य अज्ञात युवकों ने मेरे बेटे अशुंमन व करण को बंदी बना कर मारपीट की।

No comments