Breaking News

जिले की आठ पंचायत समितियों के चुनाव के लिए मतदान दल रवाना

श्रीगंगानगर में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत श्रीगंगानगर जिले की आठ पंचायत समिति में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार दोपहर मतदान दलों को रवाना किया गया। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान से चौथे चरण के मतदान दलों को चुनाव सामग्री किट देकर अलग-अलग मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों द्वारा मतदान दलों के पीठासीन अधिकारियों को चुनाव सामग्री देकर अपने गंतव्य के लिए बसों में पुलिस कर्मियों के साथ रवाना किया गया।

No comments