Breaking News

सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई हवा, अलवर का एक्यूआई 231 और भिवाड़ी का 331 पार

सर्दी की शुरुआत के साथ ही अलवर और भिवाड़ी की हवा की गुणवत्ता बिगडऩे लगी है। दिनभर हल्की धुंध छाई रहने और धूप बेअसर रहने से मौसम में बदलाव साफ नजर आया। दिन के समय दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 200 के आसपास रहा, लेकिन रात होते-होते प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। अलवर में एक्यूआई 231 और भिवाड़ी में 331 दर्ज किया गया। ऐसे में भिवाड़ी की हवा की स्थिति अलवर के मुकाबले ज्यादा खराब रही। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। अलवर में दिनभर हल्की धुंध छाई रही। आसमान में धुंध के कारण धूप भी ठीक से नहीं खिल सकी।

No comments