Breaking News

चलते ट्रेलर में आग, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

अलवर के नीमराणा में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर जनकसिंहपुरा गांव के पास बुधवार रात करीब दो बजे चावल से भरे चलते ट्रेलर में आग लग गई। लपटें उठते ही चालक और परिचालक वाहन से कूदकर सुरक्षित निकल गए। सूचना पर रीको की दमकल गाडिय़ां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रेलर और उसमें भरा चावल जल चुका था। आग बुझाने के दौरान यातायात नियंत्रित कर दूसरे रास्ते से निकाला गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है।

No comments