Breaking News

दिल्ली में गोदाम में लगी आग, 9 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

नई दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में आज बुधवार सुबह करीब 5:12 बजे एक गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और करीब 6:40 बजे आग पर काबू पा लिया। आग दोबारा न भड़के, इसके लिए मौके पर फायर ब्रिगेड ने पानी डालने का काम शुरू किया। आग बुझाने के लिए 4 वाटर टेंडर, 3 वाटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन और एक मोटरसाइकिल यूनिट तैनात की गई थी। हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

No comments