अजमेर दरगाह में जेब काटने वाली गैंग को पकड़ा
अजमेर के दरगाह क्षेत्र में जायरीनों की जेब काटने वाली शातिर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि भीड़ के बीच जेब काटने वाली गैंग को पकडऩे के लिए दरगाह परिसर और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। मुखबिर और होटल संचालकों से संपर्क कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई थी। इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

No comments