Breaking News

वार्ड में खुद झाड़ू लगा रही महिला पार्षद:सफाईकर्मियों की कमी, बोलीं- कर्मचारियों के सामने हाथ जोडऩे पड़ रहे

कोटा में कांग्रेस की पार्षद रेहाना अंसारी को खुद हाथ में झाड़ू उठाकर नालियां और सड़कें साफ करनी पड़ रही है। पार्षद रेहाना अंसारी ने बताया- पहले मेरे वार्ड की आबादी महज 2 से ढाई हजार थी, लेकिन वार्ड बड़ा होने के बाद अब 8 हजार के पार पहुंच चुकी है। इसके बावजूद वार्ड में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है। वार्ड के पास सिर्फ 9 सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें से 6 ही ड्यूटी पर आते हैं। 5 प्राइवेट कर्मचारी लगे हुए हैं। इतनी बड़ी आबादी की सफाई इतने कम कर्मचारियों के भरोसे संभव नहीं है। काम करवाने के लिए कर्मचारियों के आगे हाथ तक जोडऩे पड़ते हैं।

No comments