Breaking News

जयपुर परकोटे में बदलेगी बाजारों की सूरत, हटेंगे लटकते तार और एसी

राजस्थान सरकार करीब 83 करोड़ रुपए से परकोटे के आठ प्रमुख बाजारों, नौ ऐतिहासिक दरवाजों और छोटी-बड़ी चौपड़ का संरक्षण व सौंदर्यीकरण कराएगी। दुकानों और इमारतों के सामने के हिस्सों की मरम्मत होगी। बाहर लगे एसी पीछे किए जाएंगे और लटकते बिजली के तार व्यवस्थित किए जाएंगे। जौहरी, त्रिपोलिया, किशनपोल, गणगौरी, सिरहड्योढ़ी, रामगंज और चांदपोल बाजार के साथ चौड़ा रास्ता इस योजना में शामिल हैं। यहां रंग-रोगन के साथ पुरानी कलाकृतियों और वास्तुशिल्प को उभारा जाएगा। अजमेरी गेट, न्यू गेट और त्रिपोलिया गेट सहित नौ दरवाजों की भी मरम्मत होगी। दिसंबर से काम शुरू करने की तैयारी है। नगर निगम निविदा जारी कर चुका है और कार्यादेश की प्रक्रिया चल रही है।

No comments