Breaking News

बैंगन की लागत भी नहीं निकलने पर किसान ने खेत में खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर

अपनी मेहनत और उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिलने पर राजस्थान में अलवर के सावड़ी गांव में बाजार में बैंगन के बेहद कम भाव मिलने से परेशान एक किसान ने अपनी तैयार फसल पर ही ट्रैक्टर चला दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस बैंगन को पिछले वर्ष किसान 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बेच रहे थे, इस बार उसका भाव घटकर महज चार से पांच रुपए प्रति किलो रह गया है। ऐसे में किसान के सामने फसल को बाजार तक पहुंचाने और उसकी लागत निकालने तक का संकट खड़ा हो गया।

No comments