कच्चे तेल में गिरावट से रुपया 24 पैसे मजबूत
आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे मजबूत होकर 93.27 पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 93.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये को सहारा मिला। रुपया 93.47 पर खुला था। ब्रेंट कच्चा तेल 0.46 प्रतिशत गिरकर 92.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 75.10 अंक और निफ्टी 26.95 अंक नीचे रहे।

No comments