रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर बम उपलब्ध करवाने वाले की तलाश
श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर के गांव 50 जीबी के पास अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए बम विस्फोट की जांच अब विस्फोटक उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति तक पहुंचने पर केंद्रित हो गई है। जांच एजेंसियां उस कड़ी का पता लगाने में जुटी हैं, जिसने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर गिरफ्तार आरोपियों तक बम पहुंचाए थे।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले अक्टूबर माह में करीब दस दिनों के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से कई बार आरडीएक्स की ड्रॉपिंग हुई थी। जिले से लगती करीब 210 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किन-किन स्थानों से विस्फोटक और हथियार गिराए गए, इसकी पड़ताल की जा रही है। पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर शाह की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
No comments