Breaking News

श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा गोपाष्टमी पर्व

श्रीगंगानगर में कार्तिक शुक्ल गोपाष्टमी पर मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर की सभी गौशालाओं में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान गौभक्तों ने गौशाला में गऊ माता की पूजा-अर्चना की तथा उन्हें गुड़, सवामणी, हरा चारा खिलाया। साथ ही गौमाता को चुनरी भी ओढाई गई। पदमपुर मार्ग स्थित श्री कल्याण भूमि गौशाला एवं सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्री गौशाला में आस्था से जुड़ी लोक परम्परा भी देखने को मिली। इस दौरान गौभक्तों ने स्वयं के पक्के मकान, भूमि लाभ और पारिवारिक सुख-समृद्धि की मन्नत की कामना को लेकर गौशाला परिसर में पक्की ईंटों से छोटे-छोटे अस्थायी घर बनाए।

No comments