Breaking News

गोद भराई प्रोग्राम से लौट रहे दो जनों पर लाठियों से हमला

हनुमानगढ़ के नोहर पुलिस थाना क्षेत्र में रावतसर मार्ग पर टोल नाका के निकट बाइक सवार दो जनों पर लाठियों से हमला करके घायल कर दिया। दोनों व्यक्ति पीलीबंगा इलाके से नोहर इलाके में गोद भराई के प्रोग्राम में आये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीलीबंगा तहसील की ढाणी 139 आरडी पे्रमपुरा निवासी राणाराम बावरी व धर्माराम बावरी ने रिपोर्ट दी कि वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ चक 14 बिराना नोहर में गोद भराई के कार्यक्रम में आये थे। हम दोनों बाइक पर सवार होकर वापिस अपने घर जा रहा थे। रास्ते में टोल नाका के निकट अंकित पुत्र कालूराम, इसका छोटा भाई, संदीप, अजय, गोविंद निवासी पे्रमपुरा व दो-तीन अन्य ने इशारा करके हमें रोक लिया। हमलावरों ने लाठियों से हम दोनों के साथ मारपीट की। लोक एकत्रित होने लगे, तो हमलावर फरार हो गये।

No comments