Breaking News

डस्टर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े चार युवक घायल

हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र में गांव रामगढिय़ा से न्यांगल सड़क मार्ग पर हनुमान की ढाणी के नजदीक तेज रफ्तार डस्टर गाड़ी की टक्कर से सड़क किनारे खड़े चार युवक घायल हो गये। एक युवक का पांव कट कर अलग हो गया। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार गांव रामगढिय़ा निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई संदीप कुमार भादरा में 112 सेवा की गाड़ी पर ड्राइवरी करता है। संदीप अपनी बाइक पर भादरा में ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में ताऊ का बेट रमेश मिल गया। दोनों बाइक पर हनुमान की ढाणी पर पहुंचे। यहां रमेश व संदीप बात करने लगे। वहां पहले से सरजीत नायक, दयानंद जाट पहले से खड़े थे।

No comments