एडीएम ने मतगणना को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर में पंचायत राज आम चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट के सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को 20 नवम्बर को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में होने वाली मतगणना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
वहीं मतगणना तैयारी में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने को कहा। मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला रसद अधिकारी कविता सिहाग, आरओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments