Breaking News

धौलपुर-चुनाव ड्यूटी में लगे हेड-कॉन्स्टेबल की मौत, बारां के 2 गांवों में वोटिंग का बहिष्कार

राजस्थान के 25 जिलों में आज पंचायतीराज चुनाव के चौथे फेज के लिए वोटिंग हो रही है। धौलपुर के सरमथुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल की चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। टोंक के तुर्किया ग्राम पंचायत के दो बूथ पर शनिवार सुबह मतदान ही शुरू नहीं हुआ। बूथ नंबर 151 और 152 की ईवीएम खराब होने से वोटर्स में नाराजगी है। वे मतदान केंद्र के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। बारां के मूंडक्या और मूंडकी गांवों ने मतदान का बहिष्कार किया है। नागौर के एक बूथ पर सुबह ईवीएम में खराबी के कारण कुछ देर के लिए वोटिंग रुकी थी।

No comments