Breaking News

उत्तर पुस्तिकाओं में अब 40 असेसमेंट कॉलम, एक करोड़ नई कॉपियां तैयार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का प्रारूप बदला है। पहले पृष्ठ पर अंक दर्ज करने के लिए अब 36 की जगह 40 कॉलम होंगे। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार नए प्रारूप के प्रश्न पत्रों में सवाल बढ़ेंगे, इसलिए चार अतिरिक्त कॉलम जोड़े गए हैं। बोर्ड ने करीब एक करोड़ नई उत्तर पुस्तिकाएं छपवाई हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को नए प्रारूप की उत्तर पुस्तिकाएं मिलें। इस साल दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

No comments