Breaking News

बंगाल की खाड़ी में मंडराया चक्रवात का खतरा! 16 नवंबर तक तूफान में बदल सकता

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। यह सिस्टम मध्य अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बना है। आईएमडी के मुताबिक, यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 15 नवंबर तक एक स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। कल सुबह तक, इसके दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'डिप्रेशनÓ में बदलने की उम्मीद है। इसके बाद, यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

No comments