जोधपुर के बासनी में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग
जोधपुर के बासनी हड्डी मिल क्षेत्र की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज सुबह अचानक से आग लग गई। इस दौरान लोहे का टीन शेड गिर गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
फैक्ट्री रहवासीय क्षेत्र के पास चल रही थी। हालांकि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी या नियमानुसार उसको लेकर अभी नगर निगम की ओर से जांच की जा रही है। चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया बासनी के हड्डी मिल, श्रमिक बस्ती के पास बनी एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज सुबह अचानक से आग लग गई।

No comments