डाक पार्सल के बोर्ड में छिपाई 323 पेटी शराब, राजस्थान का तस्कर एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में खोराबार थाना क्षेत्र में गणेश ढाबे के पास एक ट्रक से 323 पेटी शराब बरामद की। ट्रक पर डाक पार्सल लिखा था। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रक की तलाशी ली। मौके से चालक थानाराम को गिरफ्तार किया गया। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले में कमठाई गोदारो की ढाणी का निवासी है। तलाशी में 264 पेटी पार्टी स्पेशल व्हिस्की और 59 पेटी स्टार गोल्ड व्हिस्की मिलीं। पुलिस ने ट्रक, एक मोबाइल फोन और कथित फर्जी बिल्टी भी कब्जे में ली हैं। पुलिस के अनुसार, शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। खोराबार थाने में मामला दर्ज किया गया है।

No comments