छोटे नोटों की कमी का दावा फर्जी
दिवाली से पहले 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कमी का दावा करने वाला संदेश सोशल मीडिया पर फैल रहा है। इसके साथ भारतीय रिजर्व बैंक के नाम से पत्र भी साझा किया जा रहा है। पत्र में दावा है कि छोटे नोटों की छपाई धीरे-धीरे कम की जा रही है और त्योहार के दौरान ये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होंगे। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इस दावे को फर्जी बताया है। इकाई के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने छोटे नोटों की उपलब्धता को लेकर ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

No comments