जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज
जयपुर सीएमएचओ की टीम ने मंगलवार सुबह तक जिले की अलग-अलग जगहों पर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की। जैतपुरा में एक घी की पैकिंग करने वाली फैक्ट्री को सीज किया गया, जहां अलग-अलग ब्रांड का नकली घी पैक किया जा रहा था। टीम ने यहां से 35 हजार लीटर घी का स्टॉक भी जब्त किया है।
जयपुर सीएमएचओ फस्र्ट डॉ. रवि शेखावत ने बताया- जैतपुरा में हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स के नाम से एक फैक्ट्री संचालित है। ये घी निर्माण और पैकेजिंग की एक बड़ी यूनिट है। निरीक्षण के दौरान राजस्थान सरस, डेयरी ब्रदर्स, श्री किरण सरस, माटुला, चॉइस डेयरी, रघु श्री और गणक सहित अलग-अलग ब्रांड के नाम से पैक घी मिला।

No comments