उदयपुर में दीपोत्सव पर टूरिस्ट के स्वागत की तैयारी:शहर के प्रमुख चौराहों पर होगी शानदार रोशनी
उदयपुर में दीवाली त्योहार को लेकर इस बार भी शहर के प्रमुख चौराहों को जगमग रोशनी से सजाया गया है। फतहसागर से लेकर पिछोला तक झील के पानी में पड़ती रोशनी नजारे को आकर्षक बना रही है।
शहर के फतहपुरा, चेतक सर्कल, पुला पुलिया, फतहसागर ओवरफ्लो प्वाइंट, सहेलियों की बाड़ी रोड और चांदपोल पुलिया आदि जगह पर रोशनी की गई है। इसके अलावा सरकारी भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को भी सजाया गया है। इस बीच शहर की होटल्स इंडस्ट्री अब टूरिस्ट के स्वागत को तैयार है। दीपोत्सव के दौरान उदयपुर में विदेशों के अलावा खासकर गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र आदि राज्यों से टूरिस्ट आते हैं।

No comments