पाली में दूध की 24 तरह की जांच करेगी मोबाइल-लैब
पाली में सरस चल मोबाइल लैब से एक ही टेस्ट में दूध के 24 अलग-अलग मानकों की जांच की सकेगी। इनमें फैट, एसएनएफ, प्रोटीन और लैक्टोज के साथ दूध में संभावित मिलावट की जांच भी की जाएगी।
जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए आधुनिक पहल की है। डेयरी की ओर से शुरू की गई 'सरस चल प्रयोगशालाÓ सीधे ग्रामीण क्षेत्रों की दुग्ध सहकारी समितियों तक पहुंचकर मौके पर ही दूध के नमूनों की जांच कर रही है।

No comments