Breaking News

शराब से भरी पिकअप पलटी, बोतलें लूटने की मची होड़

बांसवाड़ा मेे कलिंजरा बायपास पर शराब से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। वहीं, वाहन पलटते ही मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिला कि राहगीरों और आसपास के लोगों में शराब की बोतलें उठाने की होड़ मच गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में शराब की बोतलें उठाने की होड़ मच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई लोग पिकअप से बोतलें निकालकर ले जाने लगे। असूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास किया।

No comments