एम्स जोधपुर में पहली बार सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल और आईवीएफ से बच्चे का जन्म
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर से राहत भरी खबर सामने आई है। संस्थान में पहली बार सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक की मदद से एक बच्चे का सफल जन्म हुआ है। यह उपलब्धि उन दंपतियों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है, जिनके पुरुष साथी ऑब्सट्रक्टिव एज़ोस्पर्मिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। इस जटिल चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
इस उपचार में सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल के साथ आईवीएफ और इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन (आईसीएसआई) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

No comments