Breaking News

पत्नी का ट्रांसफर करवाने का झांसा देकर 1 लाख रुपए हड़पे,

अजमेर में सरकारी नौकरी में तबादला करवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का अजमेर से ब्यावर ट्रांसफर करवाने के लिए आरोपी को एक लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपी ने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर तबादला करवाने का भरोसा दिलाया और फर्जी व्हाट्सएप चैट व स्क्रीनशॉट भेजकर पीडि़त को गुमराह करता रहा। पुलिस के अनुसार,लोहाखान निवासी अभिषेक केन ने रिपोर्ट दी कि आरोपी ओमप्रकाश जाट निवासी श्रीरामपुरा ने खुद को राजनेताओं के संपर्क में बताकर उनका तबादला ब्यावर करवाने का आश्वासन दिया।

No comments