नरेश मीणा नहीं करेंगे सरेंडर, फैसले पर यू-टर्न
राजस्थान के नेता नरेश मीणा ने गिरफ्तारी देने के अपने फैसले से कदम पीछे खींच लिए हैं। पहले उन्होंने 6 नवंबर को शाम 5 बजे नाहरगढ़ थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने कोर्ट में कानूनी लड़ाई लडऩे की बात कही है। नरेश मीणा ने दावा किया कि उनके गांव के रास्तों पर पुलिस निगरानी कर रही है। उन्होंने खुद को सुरक्षित स्थान पर बताया और समर्थकों से अपील की कि वे उत्तेजित न हों और कानून अपने हाथ में न लें।

No comments