बटेश्वर मेले में तीन-तीन करोड़ के घोड़े चर्चा में
उत्तर भारत के मशहूर आगरा के बटेश्वर पशु मेले में इस बार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. मेला शुरू होने में अभी छह दिन बाकी हैं, लेकिन देशभर से व्यापारी अपने बेशकीमती घोड़ों के साथ यहां डेरा डालने लगे हैं. इस बाजार में फिलहाल दो घोड़ों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है. एक का नाम 'बादलÓ है और दूसरे का 'चेतकÓ. इन दोनों की कीमत तीन-तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है .
इनके मालिक कमल कांत त्यागी ने दोनों की कीमत तीन-तीन करोड़ रुपये बताई है। एत्मादपुर निवासी त्यागी अलीगढ़ में भारद्वाज घोड़ा पालन केंद्र के संचालक हैं। सफेद रंग का बादल 36 महीने का है और उसकी ऊंचाई 67 इंच है। वह गुलजार वंश का घोड़ा है। काले रंग का चेतक 30 महीने का मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है।

No comments