Breaking News

उदयपुर-सूरत के बीच आज से वंदे भारत की शुरुआत: आठ घंटे में फुल हुईं सीटें

उदयपुर और गुजरात के सूरत के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का आगाज आज से हो रहा है। नई सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अब कम समय में आरामदायक और तेज सफर की सुविधा मिलेगी। कल 3 अक्तूबर से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करेगा। उदयपुर-सूरत वंदे भारत के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होते ही महज आठ घंटे के भीतर दिवाली की छुट्टियों के टिकट पूरी तरह बुक हो गए। आगामी 11 और 12 नवंबर को सूरत से उदयपुर आने वाली ट्रेन की बुकिंग विंडो खुलते ही सीटें भर गईं।

No comments