Breaking News

खेत में रखी 5 बीघा कड़बी में आग:3 किसानों को 25 हजार का नुकसान

भरतपुर में नदबई के गांव बहरामदा में देर रात खेत में एक जगह इक_ा कर रखी तीन किसानों की करीब 5 बीघा ज्वार की कड़बी में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी कड़बी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ मिलकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। सूचना मिलने पर नदबई नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

No comments