Breaking News

निर्माणाधीन स्कूल से ट्रैक्टर-ट्रॉली और सीमेंट चोरी

अजमेर के सांप्रोदा गांव में निर्माणाधीन निजी स्कूल से चोर में ट्रैक्टर की ट्रॉली और उसमें भरे 70 सीमेंट के कट्टे चुरा ले गए। इसके साथ ही कई और सामान भी चोरी हुआ है। डोहरिया निवासी रामदयाल जाट ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि स्कूल की नई बिल्डिंग बनवा रहे हैं। चोरों ने स्कूल परिसर में खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली के अलावा 70 सीमेंट के कट्टे, वाइब्रेंट मशीन, 30 तगारी, 20 फावड़े, लोहे का ड्रम और सरिए भी चुरा लिए।

No comments