Breaking News

स्कार्पियो की सीटों में छिपाकर रखा था 1.80 क्विंटल डोडा-पोस्त:पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

बालोतरा पुलिस ने डोडा-पोस्त से भरी स्कार्पियो का पीछा कर उसे घेरकर रोक लिया। पुलिस ने वाहन की सीटें खोलकर प्लास्टिक कट्टों में छिपाकर रखा 1 क्विंटल 80 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए बताई गई है। स्कार्पियो में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से 2 मैगजीन, पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने स्कार्पियो जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपियों से डोडा-पोस्त की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

No comments