कोटा में नवनेरा बांध के 5 गेट खोले
कोटा में मानसूनी गतिविधियों का दौर थमने के साथ ही गर्मी बढऩे लगी हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडक है। शहर में आज सुबह हल्की धूप खिली हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून पूरी तरह विदा होने की संभावना जताई है।
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट में तहत बने पहले बांध नवनेरा के तड़के 5 बजे 5 गेट खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा हैं। जल संसाधन विभाग के जेईएन मनोज चौधरी ने बताया कि बांध की क्षमता 217 मीटर है। बांध में परवन नदी, कालीसिंघ, छापी डेम में लगातार पानी की आवक हो रही है।

No comments