रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी
जयपुर नगर निगम में महापौर की कुर्सी संभालने के बाद सुनील कोठारी अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिन में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकें करने के बाद देर रात महापौर शहर की सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक करने सड़कों पर उतर गए।
सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुए इस रात्रिकालीन निरीक्षण में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पार्षद अनुराधा माहेश्वरी, उपायुक्त बलराम मीणा सहित नगर निगम के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

No comments