Breaking News

समझौते की पंचायत में दो पक्ष भिड़े:तीन लोगों के सिर में चोटें आईं

बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र के आरडी 837 पर समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराया है। पहले पक्ष के खाजूवाला निवासी पवन कुमार ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। वहीं, दूसरे पक्ष के आरडी 837 निवासी दिलीप सिंह राजपूत ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर कैजुअल्टी वार्ड से पर्चा बयान देकर पांच नामजद और 20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

No comments