टाइगर पर अटैक के 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए
बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों से पूछताछ की जा रही है। इनमें से दो लोगों के रविवार को अभिनेता पर गोली चलाने वालों में शामिल होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक को अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए थे। 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

No comments