Breaking News

'हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैंÓ, पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज सोमवार को सोशल मीडिया पर देवी दुर्गा का स्मरण करते हुए सुभाषित साझा किया गया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में देवी की स्तुति करते हुए लिखा कि जो आपका चिंतन करते हैं, आप उनकी संकटों से रक्षा करती हैं। पीएम मोदी की ओर से संस्कृत श्लोक, जिसका हिंदी में भावार्थ है कि जो भक्त भक्तिपूर्वक देवी दुर्गा का स्मरण करते हैं, उनकी निश्चय ही उन्नति और वृद्धि होती है। हे देवेश्वरी! जो आपका चिंतन करते हैं, आप उनकी संकटों से रक्षा करती हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। इस श्लोक के माध्यम से देवी से प्रार्थना की जाती है कि हे देवेश्वरी! जिन लोगों ने भक्तिपूर्वक आपका स्मरण किया है, उनका निश्चय ही अभ्युदय होता है। जो लोग आपका चिंतन करते हैं, आप नि:संशय ही उनकी रक्षा करती हैं।

No comments