Breaking News

इसरो विकसित कर रहा एलओएक्स-मीथेन इंजन, महत्वपूर्ण परीक्षण किए

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भविष्य के प्रक्षेपण यानों के लिए एलओएक्स-मीथेन इंजन विकसित कर रहा है। इसरो ने इसे अपने अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान और वर्ष 2040 के लिए लक्षित भारत के मानवयुक्त चंद्रमा पर उतरने के मिशन में आवश्यक भविष्य के भारी प्रक्षेपण यान के लिए प्रमुख प्रणोदन प्रणाली के रूप में चुना है। एकीकृत एलएमई1100 इंजन अगले वर्ष के मध्य तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद निर्धारित संचालन परिस्थितियों के अनुरूप इसकी क्षमता प्रमाणित करने के लिए कई चरणों में तप्त परीक्षण किए जाएंगे

No comments