Breaking News

त्योहारों पर रेलवे की सौगात, कोटा-पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कोटा और पानीपत के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी कोटा-पानीपत-कोटा स्पेशल ट्रेन 22 और 26 अक्तूबर को दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

No comments