Breaking News

बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया कन्या पूजन

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने बीकानेर स्थित आवास पर कन्या पूजन किया। नवमी के दिन आयोजित इस पूजन में उन्होंने नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, नवरात्र के दिनों में पूरे देश में भक्ति और आध्यात्मिक साधना का एक गहरा भाव छा जाता है। आराधना और साधना को लेकर नागरिकों में विशेष उत्साह रहता है। इस परंपरा को निभाने के लिए मैं भी हर साल बीकानेर आता हूं। आज भी मैं बीकानेर में हूं और नवमी के दिन नौ कन्याओं के पूजन की रस्म में शामिल हुआ, मुझे उनका आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा, इस दिन हम नौ कन्याओं की पूजा करते हैं। बीकानेर में यह एक बहुत पुरानी परंपरा है, क्योंकि इस शहर की नींव रखने में मां करणी की अहम भूमिका थी।

No comments