सवाई माधोपुर में आधे घंटे तक हुई तेज बारिश
सवाई माधोपुर जिले में अक्टूबर महीने में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। आज सोमवार सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली और सवाई माधोपुर शहर में अच्छी बारिश हुई। सुबह करीब आधे घंटे तक बारिश का दौर चला। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे और तेज गर्जना के साथ बारिश होती रही। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। पिछले कुछ दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अक्टूबर में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

No comments