रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास
रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। अब श्रद्धालु दर्शन की तारीख से 90 दिन पहले तक पास के लिए आवेदन कर सकेंगे। सामान्य श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पास की संख्या भी 975 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन कर दी गई है।
नई व्यवस्था में सात चरणों में अग्रिम बुकिंग और दर्शन वाले दिन तत्काल पास जारी करने का प्रावधान किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा, रेल आरक्षण और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में सहूलियत मिलेगी।

No comments