Breaking News

चार मंजिला हैंडलूम में लगी आग, मैनेंजर-कार्मिकों ने बचाई जान:दीपावली सीजन में भरा था करोड़ों का स्टॉक

बाड़मेर के बालोतरा में चार मंजिला हैडलूम में अलसुबह चार बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। हैडलूम में सो रहे मैनेजर और कार्मिकों ने पीछे वाले गेट से निकलकर अपनी जान बचाई। पांच फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब पूरा हैडलूम में रखा करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना बालोतरा जिले के गुड़ामालानी रोड, धोरीमन्ना भगवती हैडलूम रात करीब साढ़े तीन बजे की है। दीपावली की सीजन को देखते हुए बीते कुछ दिनों से सामान भरा गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

No comments