Breaking News

10 सालों में सबसे कमजोर रहा मानसून, अल नीनो से बढ़ेगी गर्मी

देश में सामान्य से 13 प्रतिशत कम वर्षा के साथ विदा हुए मानसून के बाद अब अल नीनो का खतरा रबी की फसलों, खाद्य उत्पादन और जल उपलब्धता पर बढ़ गया है। क्लाइमेट ट्रेंड्स की जारी नई रिपोर्ट के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच इस साल पिछले 10 वर्षों का सबसे कमजोर मानसून रहा है। ऐसे में अक्टूबर-दिसंबर 2026 के दौरान अल नीनो के 1950 के बाद की सबसे शक्तिशाली घटनाओं में शामिल होने की 83 प्रतिशत आशंका है। इसका असर फरवरी 2027 तक रह सकता है। आगामी सर्दियों में सामान्य से कम वर्षा और तापमान में वृद्धि होने भी का अनुमान है।

No comments