Breaking News

टाइगर-श्रॉफ पर फायरिंग मामला-महाराष्ट्र पुलिस कोटा से मुंबई के लिए रवाना

मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र पुलिस कोटा से दो गाडिय़ों में लेकर रवाना हुई। काफिले में आगे थाना अधिकारी रामस्वरूप की गाड़ी एस्कॉर्ट करती हुई चल रही हैं। हथियारबंद जवानों से भरी बस सहित 5 से 7 पुलिस गाडिय़ां काफिले में शामिल हैं। करीब 6 से 7 गाडिय़ों में पुलिस जवान तैनात हैं। पूरे काफिले के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इससे पहले तीनों आरोपियों को रात भर कोटा के लॉकअप में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। सुरक्षा के लिहाज से थाने में कमांडो व हथियारबंद जवान तैनात रहे।

No comments