प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई हैं। इसके साथ ही पीएम ने सुभाषित में भगवान श्रीराम की स्तुति भी की है। पीएम की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट में संस्कृत सुभाषित साझा किया है। , जिसका हिंदी भावार्थ है कि भगवान् श्रीराम साक्षात् धर्म के जीवंत स्वरूप हैं। वे सज्जनों के परम आश्रय, सत्यसंकल्प एवं सत्यपराक्रमी हैं। वे इस संपूर्ण विश्व के ऐसे एकमात्र शासक हैं, जो समस्त लोकों का ठीक उसी प्रकार पालन और रक्षण करते हैं, जैसे देवराज इंद्र संपूर्ण देवलोक के अधिपति और रक्षक हैं।

No comments