Breaking News

देशभर में आज मनेगा विजयादशमी का महापर्व: इंदौर में 111 और कोटा में 105 फीट ऊंचे रावण का दहन

बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक महापर्व दशहरा (विजयादशमी) आज देश भर में पारंपरिक हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर में देश के सबसे ऊंचे 111 फीट के रावण का दहन होगा, वहीं राजस्थान के कोटा और भोपाल में 105-105 फीट ऊंचे दशानन का मानमर्दन किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार स्वच्छता का संदेश देने के लिए रावण के साथ 30 फीट ऊंचे 'कॉकरोचÓ का प्रतीकात्मक पुतला जलाया जाएगा। कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मैदान में 105 फीट ऊंचे और करीब 5,000 किलोग्राम वजनी रावण का निर्माण किया गया है। कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 70-70 फीट के हैं।

No comments