विजयादशमी पर भागवत का बड़ा बयान- कहा- राजनीति से प्रेरित आंदोलन गलत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया। उन्होंने नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही अपने संबोधन में कहा कि जब हम हम विभाजित हुए तो कमजोर हो गए।
उन्होंने कहा कि पश्चिम से एक आंधी चली है। इससे बचकर रहना चाहिए। दुनिया देख रही है फ्रांस और अल्बानिया में क्या हो रहा है। भारत में भी ऐसे प्रयास चल रहे हैं। भारत में गलत आचरण नहीं चलना चाहिए। प्रजातंत्र में आंदोलन होना स्वाभाविक है। लेकिन समाज से समाधान का रास्ता निकलेगा। आंदोलन का मकसद समाधान होना चाहिए।

No comments