Breaking News

दीप्ति जीवनजी ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

भारत की दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दौड़ 56.36 सेकंड में पूरी की। तेलंगाना की 23 वर्षीय दीप्ति दो बार पैरा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वह पैरालंपिक में भी इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

No comments